BB OTT 2 Aashika Bhatia Evicted – वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली आशिका भाटिया हुई घर से बेघर फैंस को लगा तगड़ा झटका।

BB OTT 2 Aashika Bhatia Evicted – बिग बॉस ओटीटी 2 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड के वार के एपिसोड में अपना फैसला सुनाया और बताया कि इस हफ्ते में और फिनाले से 14 दिन पहले कौन बेघर हो रहा है। मनीषा रानी और आशिका भाटिया ही इस बार नॉमिनेटेड थीं।

बिग बॉस ओटीटी में जहा पर ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त रविवार के दिन होगा। वही पर दूसरी तरफ उसके 14 दिन पहले ही एक्ट्रेस आशिका भाटिया एविक्ट हो गई हैं। उन्हें आए हुए सिर्फ दो हफ्ते ही हुए थे। मगर उनका पत्ता साफ हो गया है। फिनाले से महज दो हफ्ते पहले उनको बेघर कर दिया गया है। वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली आशिका भाटिया को घर से बेघर कर दिया।

बिग बॉस ने पूजा भट्ट को क्या अहम पावर दी है आइये जानते है।

 वैसे आप सब को पता है की इस बार नॉमिनेशन टास्क में पूजा भट्ट को बिग बॉस ने दो अहम पावर दी हे पहली कि वो किसी एक सदस्य को इस प्रक्रिया से सुरक्षित करना चाहे तो वो सुरक्षित कर लेगी। और दूसरा की ये वो सभी सदस्यों को नॉमिनेट करने के लिए कितने मौके देना चाहती हैं। इस पूरे प्रॉसेस के बाद जो सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है ,उसमें मनीषा रानी और आशिका भाटिया का नाम आया था।

इस फैसले से हालांकि दोनों खुश नहीं थी । मगर इस बात के लिए तैयार जरूर थे कि वो जा सकते हैं। इसलिए दोनों ने अपनी-अपनी फेयरवेल स्पीज भी एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को सुनाई थी। उनके लिए जो-जो फीलिंग्स थी, वो दोनों ने बताई थी | हालांकि अधिकतर लोगो को यही लगा था कि मनीषा रानी ही एविक्ट होंगी।

ये भी पढ़े Big Boss Ott 2, Jiya Heroine Role

बिग बॉस के शो से आशिका भाटिया नहीं बल्कि मनीषा रानी जाएगी ऐसा क्यों लग रहा था आईये जानते है।

क्योंकि मनीषा रानी का गेम अब खराब चल रहा था ।और वह जनता को एंटरटेन नहीं बल्कि इरिटेट कर रही हैं। यहां तक कि उनके दोनों दोस्तों को भी यही लगता था कि इस बार मनीषा रानी ही घर से बेघर होगी। लेकिन अब हुई घर से बेघर आशिका भाटिया | जहा पर आशिका भाटिया सबको पलट कर जवाब दे देती हैं। यहा तक की पूजा भट्ट से भी भिड़ जाती हैं।

ऐसे में ऐसा लग रहा था की इस शो से आशिका भाटिया नहीं निकलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वोटिंग की कमी होने के कारण आशिका भाटिया को अब घर से बेघर कर दिया गया है। ऐसे में देखा जाए तो आशिका के चले जाने पर ये मनीषा रानी के लिए एक राहत वाली खबर है। साथ ही एक चेतावनी भी कि अब कम समय बचा है तो वो अपना गेम और अच्छा कर लें। क्योंकि अब तो दो हफ्ते ही बचे है इसमें कुछ भी हो सकता है।

वीकेंड के वार में बिग बॉस के शो पर कौन कौन पहुंचा।

वीकेंड के वार में जहा पर बिग बॉस के शो पर रैपर बनटाई और भारती सिंह पहुंचे है |जहा पर रैपर बनटाई और भारती सिंह ने सलमान खान के शो पर पहुंचकर खूब धमाल मचाया। उन दोनों ने अपनी अपनी पफॉर्मेंस बहुत अच्छे से निभाई | जहा पर बिग बॉस के शो में चार चाँद लगाए वही पर दूसरी तरफ वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली आशिका भाटिया को ग्रैंड फिनाले के इतने करीब पहुंचकर घर से बेघर कर दिया इस खबर से उनके फैंस और घरवाले बहुत सदमे में है। लेकिन उसकी वोट कम होने के कारण उसे घर से बेघर होना पडा।

आईये जानते है टीवी अभिनेत्री आशिका भाटिया ने अपने करियर की शुरुआत कैसे करी थी।

टीवी अभिनेत्री आशिका भाटिया का जन्म 15 दिसंबर 1999 में एक गुजराती परिवार में हुआ था आशिका भाटिया ने स्कूल शिक्षा रियान इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से करी है। आर्ट्स से अपनी 12 वी की पढ़ाई पूरी की। और आशिका ने बस 12 तक पढ़ाई कम्पलीट की है।इसने 9 वर्ष की उम्र ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने शुरू कर दिए।

इसके बाद तो आशिका भाटिया ने अलग-अलग चैनलों पर प्रसारित होने वाले धारावाहिकों में भी काम किया है | आशिका भाटिया को इन सबके अलावा अत्यधिक पापुलैरिटी सोशल मीडिया मतलब टिक टॉक की मदद से मिली | आशिका भाटिया ने टिक टॉक पर अपने बहुत से ऐसे वीडियो डालें, जिसके द्वारा बहुत ही कम समय में टिक टॉक की सुपरस्टार बन गई। 

आशिका भाटिया ने अपने स्कूली समय से ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। इसने टीवी धारावाहिक को ही अपना करियर चुना था, आशिका भाटिया इसी कारण वश अपनी पढ़ाई पूरी करने में सक्षम नहीं हुई ।आशिका भाटिया ने मात्र 9 वर्ष की उम्र में ही फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया।

आशिका भाटिया अपने स्कूल को केवल 8:00 से 2:00 तक ही अटेंड कर पाती थी, उसके बाद यह तैयार होकर फिल्मोग्राफी के सेट पर चली जाती थी और वहां पर ऑडिशन दिया करती थी ।इसके बाद आशिका भाटिया को सबसे पहली बार एक ब्रांड के एडवरटाइजिंग के लिए चुना गया था। आशिका भाटिया ने इस ब्रांड के एडवरटाइजिंग इतनी अच्छी की, कि इन्हे इस ब्रांड का परमानेंट एडवरटाइजर चुन लिया गया था

धीरे-धीरे करके इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिकों में भी कर दिया।आशिका भाटिया ने सबसे पहले वर्ष 2009 में आया धारावाहिक मीरा में अपना किरदार निभाया इसके बाद तो एक के बाद एक शो के लिए चुन ली गयी और अब वो बिग बॉस ओटीटी में भी आई थी पर किसी कारण वश उसने ये शो छोड़कर जाना पड़ा।

Leave a Comment